वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कुश्ती केंद्र में 29 सितंबर से 01 अक्टूबर तक 67वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे कुश्ती चैम्पियनशिप
2026 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भारतीय रेल की 13 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें करीब 350 पहलवान, प्रशिक्षक, अधिकारी एवं निर्णायक शामिल होंगे। फ्री स्टाइल और ग्रीको-रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 29 सितंबर को बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत करेंगे। चैम्पियनशिप में अनुभवी पहलवानों के साथ ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों के भी शामिल होने से मुकाबले रोचक होंगे
कार्यक्रम संबंधी इस आशय की जानकारी बरेका के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी है।

Post Views: 23










