Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बरेका में 18 सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई

बरेका में 18 सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में मंगलवार को आयोजित गरिमामय समारोह में जून 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए एक अधिकारी सहित 18 कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सभी कर्मयोगियों के योगदान को नमन करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि अनुभवों और उपलब्धियों से भरी नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण से बरेका की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा उनकी कार्यसंस्कृति आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का माल्यार्पण कर स्मृति-चिह्न स्वरूप फोल्डर भेंट किया।

उप मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पाल ने कहा कि कर्मचारियों ने अपने अनुभव और परिश्रम से बरेका की कार्यसंस्कृति को समृद्ध बनाया है। बरेका परिवार उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करता है।

समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बरेका को अपना परिवार बताया और अधिकारियों व सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बरेका केंद्रीय चिकित्सालय के मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए।

जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और पारिवारिक जीवन की मंगलकामना की। समारोह में कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव, सदस्य अमित कुमार, नवीन कुमार सिन्हा एवं सुशील कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन और सहकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) राम प्रवेश यादव ने किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x