Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज, अर्जुन यादव ने जीता उद्घाटन मुकाबला

बरेका में अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज, अर्जुन यादव ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Share this post:

 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार को 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। बरेका कुश्ती केंद्र में आयोजित उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने गुब्बारे उड़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलेगी।

उद्घाटन अवसर पर महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बरेका के अर्जुन यादव और उत्तर रेलवे के दिनेश के बीच उद्घाटन मुकाबला हुआ। महाप्रबंधक ने दोनों पहलवानों का हाथ मिलाकर मुकाबले की शुरुआत कराई। फ्री स्टाइल के 69 किग्रा भार वर्ग में अर्जुन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, रेल कोच फैक्ट्री, बरेका, रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, रेलवे बोर्ड, पश्चिम मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे की कुल 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किग्रा तथा ग्रीको-रोमन में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किग्रा भार वर्ग में मुकाबले हो रहे हैं। मंगलवार को फ्री स्टाइल के 61, 70, 79 और 92 किग्रा तथा ग्रीको-रोमन के 55, 72, 87 और 130 किग्रा भार वर्ग में पदकों के लिए मुकाबले हुए। पहलवानों के दांव-पेच और दमदार प्रदर्शन से कुश्ती केंद्र रोमांचित रहा। खेल प्रेमियों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त पहलवान भी आकर्षण का केंद्र रहे।

उद्घाटन समारोह में बरेका खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, महासचिव बरेका खेलकूद संघ एवं मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-विद्युत अनुराग कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक सागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बरेका महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी, कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक, निर्णायक, विभिन्न रेलवे टीमों के खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल