वाराणसी। लोटस एकेडमी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष समारोह की थीम ‘फ्रीडम टू एक्सीलेंस’ रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के साथ उत्कृष्टता की ओर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद कीर्ति वर्मा और उन्नति गुप्ता ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, गीत, भाषण एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। राम निकुंज साहू, उमर हमज़ा, तनिष्का जायसवाल, उद्भव जायसवाल, त्रिशव यादव, रुद्रश्री, गर्विक सोनी, अरना यादव, अमर्या जायसवाल, अनन्या जायसवाल, मो. अदनान, यश यादव, अव्यान खन्ना, सुमित, गोविंद, सार्थक यादव, वैभव गुप्ता, ज़यान यूसुफ, संस्कृति, रिया मोजिफ़ा, याशिका, अनिकेत, आर्यन, काव्या, आरोही, संभावना, उमर, उज्जवल, शिवांश दूबे समेत अन्य विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।
कार्यक्रम का संचालन बुशरा फातिमा एवं कनीज़ फातमा ने किया। आयोजन के संयोजन में रजनी खन्ना, श्रुति यादव, श्रेया यादव, तनीषा वर्मा, शेफाली त्रिपाठी, श्वेता दुबे, रोज़ी, लाइबा, प्राची एवं अर्चना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम से प्रेरणा लेते हुए विद्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 80 औषधीय पौधों का वितरण किया गया। पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा कक्कड़, निदेशक सिद्धार्थ जायसवाल एवं अध्यक्ष राम चंद्र जायसवाल ने शिक्षकगण, अभिभावकों और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और उत्कृष्टता की भावना को मजबूत करते हैं।










