Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ‘प्रकृति ही भक्ति है’ अभियान ने बच्चों में जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

‘प्रकृति ही भक्ति है’ अभियान ने बच्चों में जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

Share this post:

 

वाराणसी। प्राथमिक विद्यालय आशापुर प्रथम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों में जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से ‘प्रकृति ही भक्ति है’ विषय पर निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और मौलिक विचारों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

‘प्रकृति ही भक्ति है’ अभियान की शुरुआत कोविड-19 काल के दौरान लंदन निवासी समाजसेवी संदीप शर्मा और शिक्षिका कल्पना तिवारी के प्रयासों से हुई थी। यह अभियान अब वाराणसी में भी निरंतर चल रहा है और इसके माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘प्रकृति ही भक्ति है’ संदेश अंकित विशेष बैग देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में लंदन निवासी समाजसेवी संदीप शर्मा एवं उनके मित्रों का विशेष सहयोग और सौजन्य रहा।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ब्लॉक की एआरपी टीम से गणित एआरपी श्रीनिवास सिंह, विज्ञान एआरपी रश्मि त्रिपाठी, हिंदी एआरपी रविंद्र यादव, अंग्रेजी एआरपी संतोष मौर्य तथा संतोष त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल