Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » पेंशनरों ने बुलंद की आवाज़, लंबित मांगों पर आर-पार के संघर्ष का किया ऐलान

पेंशनरों ने बुलंद की आवाज़, लंबित मांगों पर आर-पार के संघर्ष का किया ऐलान

Share this post:

वाराणसी, 2 अगस्त। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश, शाखा वाराणसी की मासिक बैठक रविवार को कचहरी स्थित कोषागार परिसर के नवनिर्मित पेंशनर कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया।

बैठक की शुरुआत संस्थान से जुड़े नए सदस्यों के स्वागत एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन से हुई। साथ ही अगस्त माह में जन्मदिन वाले सदस्यों को शुभकामनाएं देकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उपस्थित वक्ताओं ने वाराणसी के मुख्य कोषाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पेंशनरों के हित में किए गए सहयोग की सराहना की।

बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने वैलिडेशन एक्ट-2025 को वापस लेने, वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की भांति रेलवे किराये में 50 प्रतिशत छूट बहाल करने, पेंशन के राशिकरण की कटौती अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष करने, 65, 70 एवं 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर क्रमशः 5, 10 एवं 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन वृद्धि लागू करने तथा सभी पेंशनरों को डिजिटल पहचान पत्र जारी करने की मांग दोहराई।

बैठक में मेडिकल क्लेम के भुगतान के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर पर चिकित्सकों की समिति गठित किए जाने के प्रस्ताव का भी विरोध किया गया। वक्ताओं का कहना था कि इस व्यवस्था से क्लेम निस्तारण में अनावश्यक विलंब होगा, जबकि शासनादेश में ऐसी किसी समिति का प्रावधान नहीं है।

संगठन की मजबूती, सदस्य संख्या में वृद्धि तथा वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि पेंशनरों की न्यायोचित मांगों के समाधान तक संस्थान लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपना संघर्ष जारी रखेगा।

बैठक को के.आर. शास्त्री, ई. आनन्द लाल, बंशी लाल जायसवाल, सुभाष सिंह, ई. सी.बी. सिंह, उमेश चन्द्र राय, उमेश बहादुर सिंह, फूलचंद, संतलाल यादव, अवधेश कुमार शर्मा, संजय कुमार बालक सहित अन्य सदस्यों ने संबोधित किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x