चन्दौली/चकिया। चकिया-सैदूपुर मार्ग पर बरहुआ पेट्रोल पंप के पास बिजली का पोल टूटकर गिरने के चार दिन बाद भी विद्युत विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। टूटे पोल के कारण बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच दिन से खतरनाक स्थिति बनी होने के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। पेट्रोल पंप के पास लटकते बिजली के तार राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।
*हादसा होने का इंतजार कर रहा विभाग?*

लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? यदि लटकते तारों की चपेट में आकर किसी व्यक्ति की जान चली गई या *कोई गंभीर दुर्घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?*
तत्काल कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर टीम भेजने, टूटे हुए पोल को तत्काल हटाकर नया पोल लगाने तथा नीचे लटक रहे बिजली के तारों को सुरक्षित कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर विभागीय लापरवाही के खिलाफ आवाज उठाने को मजबूर होंगे।
स्थानीय लोगों की मांग है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय विद्युत विभाग तत्काल कार्रवाई करे और मौके को सुरक्षित बनाए।










