Follow us on

Home » ब रे का » नृत्य, खेल और कला के संग बरेका ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

नृत्य, खेल और कला के संग बरेका ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) संस्थान द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण सत्र का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिवांशी फिटनेस जोन के नृत्य एवं जुम्बा प्रशिक्षण के साथ-साथ बास्केटबॉल और मार्शल आर्ट्स शिविर के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के तहत आयोजित स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. मौर्या एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। साथ ही ग्रीष्मकालीन शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शिवांशी फिटनेस जोन द्वारा आयोजित नृत्य एवं जुम्बा प्रशिक्षण के समापन अवसर पर राजेश कुमार ने कहा कि खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल और रचनात्मक गतिविधियों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने खेल, फिटनेस, कला एवं बौद्धिक विकास से जुड़ी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रतिभागियों की अनुशासन, ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

उल्लेखनीय है कि बरेका संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष ग्रीष्मकालीन सत्र के अंतर्गत बास्केटबॉल, फुटबॉल, स्केटिंग, रोल बॉल, मार्शल आर्ट्स, शतरंज, चित्रकला, मेहंदी, अबेकस, जुम्बा सहित अनेक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में शिवांशी फिटनेस जोन की संचालिका बिंदु सिंह, एस.के. सिंह, अभिमन्यु, शिवकुमार, अखिलेश कुमार, रविंद्र प्रसाद यादव, अखिलेश राय, आनंद कुमार राय, मिथिलेश सिंह, राजकुमार, मनोज सिंह, नरेंद्र प्रताप एवं नंदलाल रावत सहित प्रशिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद सचिव रमेश चन्द्र जैसल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सचिव आलोक कुमार सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उप सचिव अरविंद तिवारी ने प्रस्तुत किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x