वाराणसी। संयुक्त श्रीमाली महासभा की वाराणसी जिला इकाई की बैठक में महिला मोर्चा का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार सैनी (बबलू) एवं जिला महामंत्री राजकुमार श्रीमाली के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नीतू माली को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चुना गया।
बैठक के मुख्य अतिथि युवा संयुक्त श्रीमाली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सैनी रहे। नवगठित महिला मोर्चा में जय कुमारी सैनी को उपाध्यक्ष तथा राधिका सैनी को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संयुक्त श्रीमाली महासभा के संरक्षक के रूप में रूद्र प्रसाद पंडा तथा जिला उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार सैनी और संतोष सैनी को मनोनीत किया गया। जिला मंत्री की जिम्मेदारी ओमप्रकाश सैनी को दी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेश सैनी एवं महामंत्री राजकुमार श्रीमाली ने मुख्य अतिथि संतोष सैनी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय, जिला एवं महानगर पदाधिकारियों ने नवगठित महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार सैनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गोपाल श्रीमाली ने किया। बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक राजेश कुमार सैनी (गोकुलधाम), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सैनी एवं आनंद रीता सैनी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सैनी, जिला मंत्री माता चरण पंडा, शहर अध्यक्ष चंदन सैनी सहित राजकुमार सैनी, राम मनोहर सैनी, रेखा श्रीमाली, साधना माली, शिव लक्ष्मी माली, वैजयंती माली, गीता सैनी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।










