Follow us on

Home » राजनीति » नीट पुनर्परीक्षा से पहले युवा कांग्रेस का गंगा तट पर अनोखा प्रदर्शन, निष्पक्ष परीक्षा के लिए की प्रार्थना

नीट पुनर्परीक्षा से पहले युवा कांग्रेस का गंगा तट पर अनोखा प्रदर्शन, निष्पक्ष परीक्षा के लिए की प्रार्थना

Share this post:

वाराणसी। नीट-यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव अनुपम राय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को भैसासुर घाट पर अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मां गंगा का दुग्धाभिषेक, पूजन एवं हवन कर आगामी पुनर्परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन की कामना की गई।

कार्यक्रम का संचालन पंडित पंकज महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से प्रार्थना की कि 21 जून को प्रस्तावित नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी, पेपर लीक अथवा अनियमितता के सफलतापूर्वक संपन्न हो, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता अनुपम राय ने कहा कि जिस मां गंगा को साक्षी मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के विकास और देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया था, आज उसी देश के लाखों छात्र-छात्राएं परीक्षा व्यवस्था में सामने आ रही खामियों और कथित अनियमितताओं से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

अनुपम राय ने कहा कि विद्यार्थियों को बार-बार परीक्षा, पुनर्परीक्षा और अनिश्चितता की स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भरोसेमंद बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि परीक्षा से जुड़े सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों और अभिभावकों का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद प्रत्याशी दुर्गा मांझी, आशीष यादव सहित युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों के हितों की रक्षा तथा निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x