Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कुलपति सख्त, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पूर्णता के दिए कड़े निर्देश

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कुलपति सख्त, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पूर्णता के दिए कड़े निर्देश

Share this post:

वाराणसी, 15 अप्रैल 2026। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बुधवार को अपराह्न 1:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों और ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा निर्मित शताब्दी भवन, गंगानाथ झा छात्रावास एवं वीवीआईपी गेस्ट हाउस (संस्कृति सत्कार सदन) के साथ-साथ Construction & Design Services (सीएनडीएस) द्वारा कराए जा रहे नवीनीकरण कार्यों की प्रगति का गहन जायजा लिया गया।

कुलपति ने कार्यों की धीमी प्रगति और गुणवत्ता में कमी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर, मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब या मानकहीन कार्य को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने दो टूक कहा कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान ठेकेदार अनमोल तिवारी, कृष्ण कांत मिश्र एवं अनिल कुमार गिरी को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे कार्यों में तेजी लाते हुए गुणवत्ता का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

कुलपति ने यह भी बताया कि शीघ्र ही पुनः निरीक्षण कर कार्यों की वास्तविक प्रगति का आकलन किया जाएगा। अपेक्षित सुधार न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कुलसचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी हरीशंकर मिश्र तथा अभियंता रामविजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x