Follow us on

Home » सम्मान » निर्भीक कलम को मिला ऐतिहासिक सम्मान: आनंद सिंह ‘जेम्स ऑगस्टस हिकी अचीवमेंट अवॉर्ड’ से अलंकृत

निर्भीक कलम को मिला ऐतिहासिक सम्मान: आनंद सिंह ‘जेम्स ऑगस्टस हिकी अचीवमेंट अवॉर्ड’ से अलंकृत

Share this post:

वाराणसी। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की परंपरा को जीवंत रखने वाले पत्रकारों को सम्मानित करने की कड़ी में काशी के पत्रकार आनंद कुमार सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “जेम्स ऑगस्टस हिकी अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह गरिमामय सम्मान अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन एवं आरएमएफ न्यूज़ के तत्वावधान में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

दैनिक लोकतंत्र लाइव के वाराणसी संवाददाता आनंद सिंह को यह सम्मान पत्रकारिता के जनक माने जाने वाले जेम्स ऑगस्टस हिकी द्वारा स्थापित निष्पक्ष, निर्भीक एवं स्वतंत्र पत्रकारिता की ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में फाउंडेशन के संस्थापक एचआरएच प्रिंस डॉ. देशराज विक्रांत ने उन्हें सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर अलंकृत किया।

सम्मान पत्र में आनंद सिंह की पत्रकारिता यात्रा, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गंभीर रिपोर्टिंग, जनहित के मुद्दों को निर्भीकता के साथ उजागर करने की प्रतिबद्धता तथा सत्य के पक्ष में उनकी निष्कंप लेखनी की विशेष रूप से प्रशंसा की गई। कहा गया कि उनकी रिपोर्टिंग ने समाज के वंचित एवं हाशिए पर खड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से सामने रखा है। सम्मान ग्रहण करते हुए आनंद सिंह ने कहा कि “जेम्स ऑगस्टस हिकी जैसे महान पत्रकार के नाम से जुड़ा यह सम्मान मेरे लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। यह सम्मान उस हर पत्रकार का है जो सीमित संसाधनों, दबावों और चुनौतियों के बावजूद सत्य के साथ खड़ा रहता है।”

उन्होंने आगे कहा कि “पत्रकारिता मेरे लिए पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सच पहुँचाना और उसकी आवाज बनना ही मेरी प्राथमिकता रही है। यह सम्मान मुझे और अधिक निडर होकर जनहित के मुद्दों को उठाने की प्रेरणा देता है।”

आनंद सिंह ने इस अवसर पर अपने संस्थान, वरिष्ठ पत्रकारों, सहयोगियों एवं पाठकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पाठकों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, और उसी विश्वास को बनाए रखना मेरा संकल्प है।”

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में जब पत्रकारिता अनेक दबावों और चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे समय में आनंद सिंह जैसे पत्रकार लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता को सशक्त कर रहे हैं। उनकी लेखनी युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर काशी सहित प्रदेश एवं देशभर के मीडिया जगत, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों ने आनंद सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल पत्रकारिता भविष्य की कामना की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x