Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » निःशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन, 4 जनवरी को अमरनगर कुटिया में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल

निःशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन, 4 जनवरी को अमरनगर कुटिया में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल

Share this post:

वाराणसी। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी के तत्वावधान में अमर नगर पंचायत, संत कवर राम सिन्धी युवा समिति, सिंधु विकास समिति एवं स्माइल परिवार सिंधी सेवा समिति के संयुक्त सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से दिनांक 4 जनवरी 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। यह शिविर स्वर्गीय लक्ष्मण दास बालानी एवं स्वर्गीय ईश्वरी देवी जी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मा वितरण की भी व्यवस्था रहेगी। शिविर का आयोजन स्थल अमरनगर कुटिया, सोनिया (सिगरा), वाराणसी निर्धारित किया गया है।शिविर में नेत्र परीक्षण के उपरांत चयनित मरीजों का उसी दिन निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण) किया जाएगा। ऑपरेशन आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल, रिंग रोड फेज-1, माधोपुर (गेल सीएनजी के पास), वाराणसी में देश के प्रसिद्ध एवं अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से सम्पन्न होगा। मरीजों को शिविर स्थल से अस्पताल तक निःशुल्क वाहन सुविधा, अस्पताल में उपचार एवं भोजन की पूर्णतः निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड की फोटोकॉपी और यदि पहले से कोई दवाइयाँ चल रही हों तो साथ लाना अनिवार्य है। रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी के सचिव डॉ. संजय राय ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस जनसेवा शिविर का लाभ उठाएं और जरूरतमंदों तक इसकी सूचना पहुंचाए।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x