Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की चितईपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुंदर बगिया के पास नरिया तिराहा-करौंदी मार्ग से दबोच लिया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 27 जून को एक नाबालिग बालिका के साथ कथित यौन उत्पीड़न की तहरीर मिलने पर चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की कड़ी धाराएं भी बढ़ाई गईं।

जांच के दौरान वांछित चल रहे आरोपी जुमराती (60 वर्ष), निवासी नरिया साकेत नगर मुस्लिम बस्ती, थाना लंका (हाल पता सुंदर बगिया, थाना चितईपुर) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक नियति जायसवाल, मुख्य आरक्षी चन्द्रपाल तथा आरक्षी जानार्दन प्रसाद शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x