Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » देवाधिदेव महादेव ग्रंथ का विमोचन, मंडल आयुक्त एस. राजलिंगम ने की सराहना

देवाधिदेव महादेव ग्रंथ का विमोचन, मंडल आयुक्त एस. राजलिंगम ने की सराहना

Share this post:

वाराणसी। वाराणसी के मंडल आयुक्त श्री एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट एवं साहित्यकार प्रो. (डा.) ओमप्रकाश शर्मा द्वारा रचित ग्रंथ ‘देवाधिदेव महादेव’ का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रंथ की विषयवस्तु की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और शिवतत्व के अध्ययन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कृति बताया।

विमोचन समारोह में प्रो. (डा.) ओमप्रकाश शर्मा ने ग्रंथ की रचना के उद्देश्य तथा इसमें समाहित ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक भगवान महादेव के विविध स्वरूपों एवं उनके आध्यात्मिक महत्व को समर्पित है।

उल्लेखनीय है कि प्रो. (डा.) ओमप्रकाश शर्मा वर्तमान में भारत सरकार द्वारा स्थापित एमसीएच विंग, जिला अस्पताल चंदौली में कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व उनकी चर्चित पुस्तकें ‘रामसखा हनुमान’ तथा ‘श्री गणपति चरित्र’ भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

समारोह के दौरान प्रो. (डा.) शर्मा ने मंडल आयुक्त श्री एस. राजलिंगम को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं डा. सुबास चंद्र ने भी अपनी पंडित मदन मोहन मालवीय पर आधारित पुस्तक मंडल आयुक्त को भेंट की।

इस अवसर पर प्रो. (डा.) ओमप्रकाश शर्मा, डा. कैलाश सिंह विकास, शिवमूर्ति दूबे, सुरेश प्रसाद पाण्डेय तथा तेजस कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x