Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर काशी का गौरव बने अरविंद चक्रवाल

दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर काशी का गौरव बने अरविंद चक्रवाल

Share this post:

वाराणसी। समाजसेवा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, शिक्षा, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनमोल सेवा समिति, वाराणसी के संस्थापक अरविंद चक्रवाल को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से वाराणसी और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

एआरके स्टूडियो, कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं जीव एकता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिम विहार स्थित भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित “इंस्पायरिंग इंडियन–कॉफी टेबल बुक (वॉल्यूम-6)” के भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में अरविंद चक्रवाल को विशिष्ट अतिथि (वीआईपी गेस्ट) के रूप में आमंत्रित किया गया। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवी, शिक्षाविद, उद्यमी, कलाकार एवं प्रेरणादायी हस्तियों की उपस्थिति के बीच उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अरविंद चक्रवाल ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि समाजहित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले प्रत्येक समाजसेवी का सम्मान है। उन्होंने युवाओं से सेवा, संवेदना और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने सामाजिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x