वाराणसी। दारानगर रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित प्रसिद्ध भरत मिलाप शनिवार को विशेश्वरगंज में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम अवतार पांडे ने बताया कि दारानगर की रामलीला लगभग 70 वर्षों से आयोजित की जा रही है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
भरत मिलाप के पश्चात रामलीला कमेटी के सहायक प्रधानमंत्री, भाजपा सदस्य एवं काशी गल्ला फड़िया संघ के महामंत्री गणेश गुप्ता ने अपने परिवार के साथ प्रतिष्ठान पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता और हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भोग अर्पित कर आरती उतारी और परिवार के साथ भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। गणेश गुप्ता ने बताया कि यह परंपरा उनके पूर्वजों के समय से चली आ रही है, जिसका परिवार आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन कर रहा है।

इस अवसर पर मनोज सिंह, श्याम किशोर श्रीवास्तव, गौरव जायसवाल, विष्णु दयाल सेठ, अजय यादव, आनंद सिंह अन्ना, सुनीता गुप्ता, आदित्य गुप्ता, सानिध्य गुप्ता, वृद्धिका गुप्ता, बाल मुकुंद गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजय जायसवाल बबलू, भगवान दास, नीरज कुमार, अभिजीत भारद्वाज पार्षद, सुधीर त्रिपाठी सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।










