Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » दक्षिणी सीट से भाजपा टिकट को लेकर हर्षित पाठक की दावेदारी

दक्षिणी सीट से भाजपा टिकट को लेकर हर्षित पाठक की दावेदारी

Share this post:

 

 

वाराणसी। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं युवा समाजसेवी हर्षित पाठक (प्रीतम) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी से टिकट की औपचारिक दावेदारी पेश की।

प्रेस वार्ता में हर्षित पाठक ने कहा कि वे लंबे समय से क्षेत्र में जनसेवा, सामाजिक कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे वाराणसी दक्षिण को विकास, पारदर्शिता और सुशासन का मॉडल क्षेत्र बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, यातायात और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उनके पास स्पष्ट कार्ययोजना है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि युवाओं, व्यापारियों और आम जनता का उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।

हर्षित पाठक ने पार्टी नेतृत्व से अपील की कि उनके जमीनी कार्य, जनसमर्थन और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया जाए, ताकि वे पार्टी को मजबूत जीत दिला सकें।

इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x