Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » तीन साल से लापता नाबालिग को जौनपुर, एक साल से गुम बालिका को सीतापुर से बरामद करने वाली निकिता सिंह को डीजीपी सिल्वर मेडल

तीन साल से लापता नाबालिग को जौनपुर, एक साल से गुम बालिका को सीतापुर से बरामद करने वाली निकिता सिंह को डीजीपी सिल्वर मेडल

Share this post:

वाराणसी। उत्कृष्ट विवेचनात्मक कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और लंबे समय से लापता दो नाबालिग बालिकाओं की सकुशल बरामदगी में उल्लेखनीय योगदान के लिए थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) कमिश्नरेट वाराणसी की उप निरीक्षक निकिता सिंह को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का डीजीपी सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उप निरीक्षक निकिता सिंह ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए बालिकाओं से जुड़े चुनौतीपूर्ण मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता और प्रभावी पुलिसिंग का परिचय दिया। लंबे समय से लापता बालिकाओं की तलाश में उन्होंने उपलब्ध सूचनाओं, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार किए गए प्रयासों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

उनके प्रयासों से लगभग तीन वर्ष से लापता एक नाबालिग बालिका को जनपद जौनपुर तथा करीब एक वर्ष से लापता दूसरी बालिका को जनपद सीतापुर से सकुशल बरामद किया गया। दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x