Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » तीन दिवसीय सदस्यता अभियान शुरू, सूची निर्धारण पर जोर

तीन दिवसीय सदस्यता अभियान शुरू, सूची निर्धारण पर जोर

Share this post:

वाराणसी। मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला में शुक्रवार से प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा द्वारा तीन दिवसीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य आगामी चुनाव से पूर्व संस्था की साधारण सभा की सूची का निर्धारण करना है।

कार्यक्रम के तहत उन सदस्यों से सदस्यता शुल्क जमा कर नवीनीकरण कराया जा रहा है, जिनकी फीस अब तक प्राप्त नहीं हुई है। साथ ही, जिन सदस्यों का निधन हो चुका है या जो संस्था विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं, उन्हें सूची से अलग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नए इच्छुक लोगों को सदस्यता शुल्क लेकर संगठन से जोड़ा जा रहा है।

इस अवसर पर महिला उपाध्यक्ष निशा प्रजापति, मंत्री जान्हवी देवी प्रजापति, कोषाध्यक्ष मदन लाल, संरक्षक विनोद वर्मा, शोभनाथ प्रजापति, एड. शिवशंकर प्रजापति, सोनी चक्रवाल, संतोष प्रजापति, मनोज प्रजापति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष प्रेमशंकर उर्फ कृपाशंकर प्रजापति ने अभियान की सराहना करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम तीन दिनों तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। उन्होंने प्रजापति समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सदस्यता ग्रहण करने और संस्था को मजबूत बनाने की अपील की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x