वाराणसी। तीज पर्व के अवसर पर तैलिक साहू वैश्य सभा, वाराणसी की ओर से समाज की गरीब, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के सम्मान और सहयोग के लिए सेवा एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, पूजन सामग्री तथा 50 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई।
सभा के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महामंत्री विनोद गुप्ता एवं संगठन मंत्री अनिल साहू ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले 20 वर्षों से तीज पर्व पर निराश्रित एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए यह सेवा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ऐसी माताओं और बहनों को तीज पर्व की खुशियों से जोड़ना तथा समाज में सेवा, सम्मान, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर विजय कुमार गुप्ता, सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, राजन गुप्ता, मंगला प्रसाद गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, कैलाश नाथ साहू, पीसी युवराज, गिरधारी लाल गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, अनूप गुप्ता, संजीव गुप्ता, रविकांत गुप्ता, पूर्व पार्षद शंकर साहू, संजय गुप्ता, महिला अध्यक्ष शशिकला गुप्ता, भारती साहू, बबीता गुप्ता एवं अनुराधा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।











