Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » जीवित्पुत्रिका पूजा समिति की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 538 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

जीवित्पुत्रिका पूजा समिति की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 538 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में जीवित्पुत्रिका पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार को बरेका इंटर कॉलेज में सामान्य ज्ञान लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई। बरेका एवं आसपास के विद्यालयों के कक्षा तीन से नौ तक के 538 विद्यार्थियों ने चार वर्गों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जीवित्पुत्रिका पूजा समिति के संरक्षक एवं बरेका के मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष आधुनिक तकनीकी माध्यम का उपयोग करते हुए गूगल फॉर्म्स के जरिए विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त किए गए। इसके बाद बरेका इंटर कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित ढंग से बैठाकर एक घंटे की लिखित परीक्षा कराई गई।

इस अवसर पर उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर/वाहन भगवान प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी-मुख्यालय राजकुमार गुप्ता, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, बरेका इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, जीवित्पुत्रिका पूजा समिति के संस्थापक हरिशंकर यादव सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के अनुसार, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बरेका स्थित सूर्य सरोवर परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले लोक उत्सव ‘जीवित्पुत्रिका पूजन’ का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें भविष्य की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को सामान्य ज्ञान के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी प्रयास किया जाता है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष आर.एन. सिंह, उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री ऋतुराज सिंह यादव, दिनेश भारती, मनोज कुमार भारती, कोषाध्यक्ष कुमार प्रिंस, अरविंद तिवारी, अमित कुमार, मनोज गुप्ता, विकास पांडे ‘विदीप्त’, टी.बी. सिंह, आलोक सिंह, दीपेश पांडेय, देवतानंद तिवारी, मुकेश झा, अजीत वर्मा, सीमा देवी, ममता देवी, रोशनी देवी, मनोज गोंड, जय प्रकाश यादव, चंदेश्वर, दिनेश कुमार, सुभाष पंडित, अंजन शाहू, अखिलेश कुमार, सुजीत कुमार, सुवालाल मीना, सुधीर बाबू, कौशल किशोर चौरसिया, अशोक कुमार, एस.के. शिवहरे, अनंत सिंह, राजीव कुमार, सनद पांडेय, मणिप्रकाश सिंह, भरत कुमार, राजेश गौतम एवं लाल बहादुर की भूमिका रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल