Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » चंदौली » जलभराव ने बढ़ाई राह की मुश्किल, सड़क के बीच चलने को मजबूर राहगीर व छात्र

जलभराव ने बढ़ाई राह की मुश्किल, सड़क के बीच चलने को मजबूर राहगीर व छात्र

Share this post:

चन्दौली। चकिया-सैदूपुर मार्ग की पटरियों पर जलभराव और कीचड़ के कारण इन दिनों राहगीरों, स्थानीय नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर पानी जमा होने से लोगों को मजबूरन सड़क के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

जलभराव की समस्या का सबसे अधिक असर सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। विद्यालय पहुंचने के दौरान विद्यार्थियों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के बाद स्थिति और भी विकट हो जाती है तथा सड़क की पटरियों पर जमा पानी के कारण पैदल आवागमन कठिन हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग के किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं सड़क के किनारे चलने की जगह न मिलने से राहगीरों को बीच सड़क से गुजरना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से सड़क की पटरियों पर प्रभावी जल निकासी व्यवस्था कराने, जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान करने तथा कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि राहगीरों और विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को राहत मिल सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x