Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Share this post:

वाराणसी। महानगर युवा कांग्रेस की ओर से मंगलवार को रविंद्रपुरी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवाल उठाते हुए पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के छायाचित्र पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई विकास सिंह ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के समर्थन में नारेबाजी की।

महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि वाराणसी लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया और मतगणना को लेकर कांग्रेस की ओर से पहले भी सवाल उठाए गए हैं। इन मामलों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराकर पूरी स्थिति जनता के सामने स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने वाराणसी लोकसभा चुनाव में पुनः चुनाव कराने की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का मत सर्वोपरि है और चुनाव प्रक्रिया के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग की वेबसाइट और चुनावी आंकड़ों के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इन सभी बिंदुओं की पारदर्शी तरीके से जांच होनी चाहिए, ताकि मतदाताओं के बीच किसी प्रकार का संशय न रहे। युवा कांग्रेस ने कहा कि वह मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े इन मुद्दों को लेकर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन में विकास सिंह, ओमशंकर शुक्ला, अर्शिया खान, अखिलेश यादव, धीरज सोनकर, सिद्धार्थ केशरी, मो. जिशान, मुरारी यादव, सुमन आनंद, प्रियदर्शन मीणा, आयुष पटेल, अश्वनी यादव, विनय केशरी, अमित कुमार सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल