Follow us on

Home » क्राइम » चितईपुर पुलिस का एक्शन, जुआ अड्डे से 9 आरोपी गिरफ्तार

चितईपुर पुलिस का एक्शन, जुआ अड्डे से 9 आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना चितईपुर पुलिस ने एक जुए के अड्डे पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 को शाम लगभग 5 बजे थाना चितईपुर पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अंबेडकर नगर स्थित अंबेडकर मूर्ति के पीछे कुछ लोग खुलेआम ताश के पत्तों के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस उपायुक्त जोन काशी एवं अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी हार-जीत की बाजी लगाते हुए पकड़े गए।

कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से दो डेक ताश के पत्ते तथा ₹8,070 नकद बरामद किए, जो जुए में दांव पर लगे थे।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना चितईपुर में मुकदमा संख्या 0011/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को थाना हवालात भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उप निरीक्षक विवेक शुक्ला सहित थाना चितईपुर पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x