Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और महिलाओं से छेड़खानी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दी थी कि आरोपी उसके कमरे में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता व उसकी बहन के साथ छेड़खानी व अभद्र व्यवहार किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज (32) और रोशन (30) के रूप में हुई है, जो जनपद चंदौली के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी थाना चेतगंज क्षेत्र से की गई।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक आदर्शिका और हेड कांस्टेबल नरेंद्र तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x