Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गुरु पूर्णिमा पर संगत चेतन मठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महंत बलविंदर सिंह बोले— गुरु ज्ञान ही जीवन का वास्तविक प्रकाश

गुरु पूर्णिमा पर संगत चेतन मठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महंत बलविंदर सिंह बोले— गुरु ज्ञान ही जीवन का वास्तविक प्रकाश

Share this post:

वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मठ पहुंचकर पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह का पूजन-वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। इसके उपरांत अरदास एवं भोग अर्पित किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं में गोरी एवं हलवे के प्रसाद का वितरण देर तक चलता रहा।

पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु ज्ञान संपूर्ण सृष्टि के लिए उपयोगी और जीवन का वास्तविक प्रकाश है। ज्ञान के माध्यम से ही मनुष्य सत्य का बोध और आत्मिक उन्नति प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को सद्गुरु की शरण में जाकर ज्ञान अर्जित करना चाहिए। गुरु पूर्णिमा का सनातन पर्व गुरु की महिमा, ज्ञान और आध्यात्मिक परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पावन अवसर है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x