वाराणसी। इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की ओर से बुधवार को खेलो इंडिया फिट मूवमेंट के तहत कंपोजिट स्कूल, आशापुर में 60 जरूरतमंद बच्चों को स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरित की गई। यूनिफॉर्म पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।
क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी ने कहा कि पहल का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनमें उत्साह, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें अनुशासन के साथ आगे बढ़ने तथा जीत का जज्बा पैदा करते हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प को सफल बनाने में प्रोजेक्ट कन्वीनर्स मीनाक्षी अग्रवाल, गरिमा शाह, निहारिका चहरिया एवं नीता अग्रवाल का विशेष सहयोग और समर्पण रहा।

इस अवसर पर अध्यक्ष जूही कोठारी के अलावा रुचि अग्रवाल, ईशा अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉ. प्रिया शर्मा सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।










