Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी में राष्ट्रीय दैनिक ‘पब्लिक भारत’ के संपादक शिवप्रकाश सोनी का भव्य अभिनंदन

काशी में राष्ट्रीय दैनिक ‘पब्लिक भारत’ के संपादक शिवप्रकाश सोनी का भव्य अभिनंदन

Share this post:

वाराणसी। मुंबई से हिंदी, अंग्रेजी एवं मराठी भाषाओं में प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक पब्लिक भारत के संपादक शिवप्रकाश सोनी का धर्मनगरी काशी आगमन पर मध्यमेश्वर स्थित सिटी ऑफिस में आत्मीय स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर काशी का न्यूज चैनल के संस्थापक-संपादक एवं पब्लिक भारत के वाराणसी ब्यूरो प्रमुख आनंद कुमार सिंह, इंडिया न्यूज़ बुलेटिन 24×7 के प्रबंध निदेशक देवेंद्र श्रीवास्तव तथा निदेशक मनीष श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला, स्मृति चिन्ह, भगवान शिव का चित्र, डायरी एवं पेन भेंट कर शिवप्रकाश सोनी का सम्मान किया।

सम्मान से अभिभूत शिवप्रकाश सोनी ने कहा कि विश्वविख्यात धर्म एवं संस्कृति की राजधानी काशी में मिला स्नेह, सम्मान और अपनापन उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में मिला यह सम्मान उनके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है। काशी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पत्रकारिता परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस दौरान आनंद कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने में शिवप्रकाश सोनी का योगदान सराहनीय है। उनका काशी आगमन हम सभी के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है।

कार्यक्रम में इंडिया न्यूज़ बुलेटिन 24×7 के प्रबंध निदेशक देवेंद्र श्रीवास्तव, निदेशक मनीष श्रीवास्तव, रंजीता सिंह, वैभवी सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x