Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी में गूंजेगी महाराष्ट्र की गणेश भक्ति, लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति संग सजेगा पांच दिवसीय उत्सव

काशी में गूंजेगी महाराष्ट्र की गणेश भक्ति, लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति संग सजेगा पांच दिवसीय उत्सव

Share this post:

वाराणसीकाशी की धरती एक बार फिर महाराष्ट्र की समृद्ध गणेशोत्सव परंपरा की साक्षी बनेगी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से 18वां श्रीगणेश उत्सव 14 से 18 सितंबर तक ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उत्सव में मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। प्रतिमूर्ति के पहुंचने के बाद आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है

उत्सव का शुभारंभ सोमवार को परंपरागत मराठी पद्धति से श्रीगणेश प्रतिमूर्ति की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगा। सुबह और रात नौ बजे श्रीगणेश जी की महाआरती होगी। शाम छह बजे सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा पांड्या भजनों की प्रस्तुति देंगी, जबकि शाम सात बजे जय पाण्डेय अपने साथी कलाकारों के साथ भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे।

15 सितंबर को सुबह महाआरती के बाद शाम पांच बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा छह बजे 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। रात नौ बजे महाआरती होगी। 16 सितंबर को सुबह नौ बजे महाआरती, शाम पांच बजे चित्रकला प्रतियोगिता, छह बजे मेहंदी प्रतियोगिता और रात आठ बजे कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम होगा। रात नौ बजे महाआरती होगी।

17 सितंबर को सुबह नौ बजे महाआरती के बाद शाम पांच बजे हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित होगा। शाम छह बजे विजय वाल्मीकि ग्रुप की ओर से झांकी प्रस्तुत की जाएगी। शाम 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह होगा। रात नौ बजे महाआरती होगी।

उत्सव के अंतिम दिन 18 सितंबर को सुबह नौ बजे महाआरती के बाद दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद श्रीगणेश प्रतिमूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में महाराष्ट्र से आए 80 सदस्यीय दल की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति रविवार को मुंबई से वाराणसी पहुंचेगी। मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से निर्मित यह प्रतिमूर्ति करीब छह फीट ऊंची है। ठठेरी बाजार स्थित आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, ताकि पांच दिवसीय गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं को महाराष्ट्र की पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक छटा का अनुभव हो सके।

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के संचालन के लिए माणिक राव पाटिल वरिष्ठ संरक्षक, सन्तोष पाटिल तथा सुहास पाटिल संरक्षक, तानाजी पाटिल, हणमंत राव मोरे और चंद्र शेखर शिंदे सलाहकार, आंनदराव सूर्यवंशी अध्यक्ष, अन्ना मोरे महामंत्री, हनुमान शिंदे कोषाध्यक्ष, अजीत पाटिल, मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे और रवि सेठ उपाध्यक्ष, विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसंत तामखड़े, सुभाष जगताप (पिंटू), शंकर भगत, सन्तोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल और अक्षय माली मंत्री, प्रकाश मिसाल तथा संतोष प्रकाश पाटिल सह कोषाध्यक्ष, अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़ कार्यक्रम संयोजक और डॉ. कैलाश सिंह विकास मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x