Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर कार्यालय का शुभारंभ, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

काशी में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर कार्यालय का शुभारंभ, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

Share this post:

वाराणसी, 2 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल एवं सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को काशी महानगर कार्यालय का उद्घाटन तथा नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष ध्रुव सोनी के अभिनंदन समारोह का आयोजन सिगरा स्थित सिद्धगिरी बाग, कृष्णापुरी कॉलोनी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, संगठन के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन परम पूज्य संत कृपानंद महाराज (महामंडलेश्वर, दिव्यांग पीठ), बालक बाबा (महंत, श्री रामानुज कोट मंदिर, अस्सी), अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री धनंजय सिंह, प्रांत महामंत्री तरुण शुक्ला तथा संगठन महामंत्री संजय दुबे ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महानगर कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर जनसंपर्क एवं जनजागरण का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार तथा जन-जागरूकता अभियानों को गति देने पर बल दिया। साथ ही राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत काशी महानगर की विभिन्न बस्तियों एवं मोहल्लों में नियमित श्रीहनुमान चालीसा पाठ तथा समाज के व्यापक संगठन का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष ध्रुव सोनी का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

समारोह में रवि सर्राफ, ईश्वर दयाल सेठ, राजेश सेठ, बंशीधर सेठ, सुजीत गुप्ता, सत्य प्रकाश, रोटरी क्लब शिवगंगा के अध्यक्ष सीए विवेक वर्मा, पंकज वर्मा, अशोक सिंह, नंदलाल, डॉ. अशोक शुक्ला, संध्या सिंह, प्रफुल्ल शुक्ला, श्रवण कुमार मौर्य, हरिनाथ सिंह, राजेश गुप्ता, नवरत्न कुमार, अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव, अर्जुन शेट्टी, रोहित कुमार राव, अंकित सेठ, भारत यादव, सोनू वर्मा, रोहित सिंह, संजय गुप्ता, शिवम चौहान, हरीश सिंह, शिवम पांडे, विशाल सोनी, अमन सोनकर, अरुण सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x