वाराणसी। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंचे हजारों कांवरियों और शिवभक्तों की सेवा में सर्राफा एवं स्वर्णकार व्यवसायियों ने गोविंदपुरा मोड़, चौक क्षेत्र में सेवा शिविर लगाया। शिविर में श्रद्धालुओं को फलाहार, चाय और बोतलबंद पानी वितरित कर सेवा-सत्कार किया गया।
प्रमुख सर्राफा व्यवसायी एवं समाजसेवी प्रभुशंकर सेठ के मार्गदर्शन में यह सेवा आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। शिविर का संयोजन उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने किया। दिनभर शिवभक्तों की आवाजाही के बीच सेवादारों ने श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर के आयोजन में दयाशंकर सेठ, किरण वर्मा ‘पप्पू’, पवन अग्रवाल, विक्की वर्मा, विशाल मानसिंघा, शांति सेठ, कृष्णा सेठ, राजू वर्मा, जानू पाठक, अरुण सोनी, विष्णु दयाल सेठ, रवि सर्राफ, श्याम सुंदर सिंह, घनश्याम सेठ ‘बच्चा’, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, राकेश सेठ ‘मुन्ना’, तुषार सेठ, राज सोनी, गोलू सहित अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने कहा कि काशी की परंपरा में श्रद्धालुओं की सेवा को पुण्य और सामाजिक दायित्व दोनों माना गया है। इसी भावना से प्रत्येक वर्ष कांवरियों की सेवा के लिए शिविर आयोजित किया जाता है। अंत में अरुण सोनी ने सभी सहयोगियों और सेवादारों के प्रति आभार व्यक्त किया।










