वाराणसी। इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर ने समाजसेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग, वॉटर बॉटल और खाद्य सामग्री का वितरण किया। क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में संस्था की सदस्याओं ने फिक्स माय लाइफ फाउंडेशन परिसर में करीब 65 बच्चों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर बच्चों को इनरव्हील ब्रांडेड स्कूल बैग, वॉटर बॉटल्स एवं विभिन्न खाद्य सामग्रियों के पैकेट वितरित किए गए। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
क्लब अध्यक्ष जूही कोठारी ने कहा कि इनरव्हील संस्था का प्रमुख उद्देश्य समाज के कमजोर, गरीब एवं असहाय वर्ग के लोगों की सेवा करना और जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनके आवश्यक संसाधनों में सहयोग करना संस्था की सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
वितरण कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष जूही कोठारी के साथ रुचि अग्रवाल, ईशा अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉ. प्रिया शर्मा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।










