Follow us on

Home » स्वास्थ्य » एसएसपीजी मंडलीय अस्पताल का स्टेट चिकित्सा टीम ने किया सघन निरीक्षण

एसएसपीजी मंडलीय अस्पताल का स्टेट चिकित्सा टीम ने किया सघन निरीक्षण

Share this post:

वाराणसी। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय (एसएसपीजी) में शुक्रवार को राज्य स्तरीय चिकित्सीय निरीक्षण टीम ने व्यापक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा के दिशा-निर्देशन में गठित टीम द्वारा किया गया।

निरीक्षण दल का नेतृत्व डॉ. वंदना श्रीवास्तव ने किया। टीम ने पूर्व निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान सभी वार्डों, इमरजेंसी वार्ड, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता की स्थिति तथा पैथोलॉजी लैब में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान टीम ने मरीजों से संवाद कर उपलब्ध उपचार सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन द्वारा संचालित व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं पर टीम ने संतोष व्यक्त किया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को बेहतर एवं सुचारु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से चिकित्सालय प्रशासन में उत्साह का माहौल है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x