वाराणसी। जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेल-2026 में पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा के फाइनल में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित यादव भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में होगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम करीब 4:30 बजे शुरू होगा।
रोहित यादव बरेका के विद्युत विभाग में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से खेल जगत में पहचान बनाई है। एशियाई खेलों के फाइनल में उनके प्रदर्शन को लेकर बरेका में भी उत्साह है।
बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने रोहित यादव को फाइनल मुकाबले के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सफलता की कामना की है।

Post Views: 15










