Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » एक मंच, एकजुट समाज… मुगलसराय में ब्राह्मण समाज ने दिखाई एकता की ताकत

एक मंच, एकजुट समाज… मुगलसराय में ब्राह्मण समाज ने दिखाई एकता की ताकत

Share this post:

मुगलसराय। ब्राह्मण समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक भाईचारे का संदेश देने वाला आयोजन मुगलसराय में हुआ। डैडिज इंटरनेशनल स्कूल के फाउंडर डॉ. विनय तिवारी के आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े करीब 300 लोग एक मंच पर जुटे। लंबे समय बाद इतनी बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम में आपसी मेल-जोल और सौहार्द का माहौल नजर आया।

आयोजन में लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर विचारों का आदान-प्रदान किया और सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की भावना प्रमुख रही। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह भी संदेश दिया कि सामाजिक सरोकारों और संवाद के लिए समाज के लोग सामूहिक रूप से आगे आने को तैयार हैं।

आयोजक डॉ. विनय तिवारी ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता और आपसी सहयोग में निहित होती है। समाज के लोगों को एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आपसी संवाद और सहयोग से सामाजिक संबंध और मजबूत होते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक बाटी-चोखा भोज का आयोजन हुआ। समाज के लोगों ने साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान भी आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल बना रहा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x