Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ा वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया पौधारोपण

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ा वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया पौधारोपण

Share this post:

वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया और सभी पुलिसकर्मियों के साथ आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, भूमि क्षरण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी समाधान वृक्षारोपण में निहित है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। विकसित वृक्षों की छाया खुले स्थानों की अपेक्षा तापमान को काफी हद तक कम करती है। वृक्ष शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, वर्षा चक्र को प्रभावित करने, भू-जल संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण और मिट्टी के कटाव को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों की जड़ें भूस्खलन की घटनाओं को कम करती हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में वे प्रदूषण नियंत्रण और तापमान संतुलन के प्रभावी माध्यम हैं।

अभियान के तहत पुलिस लाइन सहित कमिश्नरेट के सभी पुलिस कार्यालयों, थानों, पुलिस चौकियों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। पुलिस आयुक्त ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण की मजबूत नींव रखी जा सकती है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x