Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » एकनाथ शिंदे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए काशी में वैदिक अनुष्ठान, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

एकनाथ शिंदे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए काशी में वैदिक अनुष्ठान, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

Share this post:

वाराणसी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर काशी में रविवार से दो दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। शहर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार, महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजन के माध्यम से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की गई।

आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर जगतगुरु कल्किराम महाराज की प्रेरणा से नासिक जिला शिवसेना संगठन प्रमुख योगेश लक्ष्मण मस्के ने इस धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प लिया। काशी के प्रसिद्ध चिंतामणि गणेश मंदिर में महंत चेल्ला सुब्बा राव ने गर्भगृह में वैदिक विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर एकनाथ शिंदे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर वैदिक विद्वान चंद्रशेखर घनपाठी ने दीर्घायु एवं आरोग्य के वैदिक मंत्रों का पाठ कर उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए आशीर्वचन दिए।

वहीं, महामृत्युंजय मंदिर में ज्योतिषाचार्य एवं कथावाचक पंडित प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर शिंदे के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।समस्त धार्मिक अनुष्ठानों का संयोजन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x