Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ईवीएम लेकर भागे ‘ज्ञानेश कुमार’, युवा कांग्रेस ने रस्सी से दबोचा

ईवीएम लेकर भागे ‘ज्ञानेश कुमार’, युवा कांग्रेस ने रस्सी से दबोचा

Share this post:

 

वाराणसी। वाराणसी लोकसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर महानगर युवा कांग्रेस ने बुधवार को छित्तूपुर गेट, बीएचयू के पास जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और वाराणसी लोकसभा चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर हाथ में ईवीएम लेकर भागने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसका पीछा कर उसे रस्सी से पकड़ लिया। इस रचनात्मक प्रदर्शन के जरिए कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपने विरोध और सवालों को प्रतीकात्मक रूप से जनता के सामने रखा।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने वाराणसी लोकसभा चुनाव से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच और तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की।

कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सिद्धार्थ केशरी ने किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और मतदाता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंचल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों को रचनात्मक तरीके से जनता के सामने रखना है।

कार्यक्रम का संचालन जमाल अहमद ने किया। प्रदर्शन में ओमशंकर शुक्ला, विकास सिंह, मुरारी यादव, रोहित दुबे, सुमन आनंद, शांतनु, शिवम, अंकित तिवारी, सूरज यादव, आयुष पटेल, प्रियदर्शन मीना, गुलशन यादव, निक्सन भारती, प्रिंस साहू, विवेक राजपूत, आलोक यादव, वैभव केशरी समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी और वाराणसी लोकसभा चुनाव रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल