वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर की ओर से 10 सितंबर को सर्वाइकल वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में आठ बालिकाओं को निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन की डोज दी गई। क्लब की ओर से आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाव की दिशा में जागरूक एवं सुरक्षित करना रहा।
क्लब की प्रेसिडेंट जूही कोठारी ने कहा कि बालिकाओं के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि यह महज वैक्सीनेशन की एक डोज नहीं, बल्कि आठ बालिकाओं के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया विश्वास का महत्वपूर्ण कदम है।
आयुष्मान हॉस्पिटल की विशेषज्ञ चिकित्सक एवं प्रोजेक्ट कन्वीनर डॉ. दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में सभी आठ बालिकाओं का टीकाकरण कराया गया। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं टीकाकरण अभियानों के माध्यम से समाज में किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

शिविर में क्लब प्रेसिडेंट जूही कोठारी, सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, आईएसओ रुचि अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, डॉ. दिव्या अग्रवाल, अनीता गिनोडिया, सीमा गिनोडिया, डॉ. प्रिया शर्मा, हेमा रस्तोगी, सौम्या अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, नीता अग्रवाल, गरिमा साह, निहारिका चहरिया सहित क्लब की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।










