वाराणसी। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उत्तर प्रदेश की वाराणसी इकाई ने गुरुवार को जिलाधिकारी और जिला विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञापन (दिनांक 12 नवम्बर 2025, पत्रांक संख्या 3240) में अनुसूचित जनजाति वर्ग के
लाभार्थियों के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं किया गया है।पार्टी ने मांग की है कि इस विज्ञापन को निरस्त कर पुनः संशोधित विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि जनजाति समुदाय के परिवारों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में पार्टी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, बाल विकास परियोजना विभाग व आयुक्त वाराणसी को भी ज्ञापन भेजा गया है।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि अनुसूचित जनजाति के बच्चों को इस तरह के सरकारी कार्यक्रमों में बराबर का अवसर मिले। अगर कोई आरक्षण या विशेष प्रावधान नहीं होता, तो यह अन्याय होगा, जिसे हम सहन नहीं करेंगे। हम आशा करते हैं कि प्रशासन शीघ्र ही इस मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कदम उठाएगा।”इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद शाह, जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर गोंड, प्रदेश संगठन मंत्री उमाशंकर गोंड, एवं चहेतु गोंड सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।









