Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अतिक्रमण रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों से संवाद

अतिक्रमण रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों से संवाद

Share this post:

वाराणसी। फूलपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह ने बैठक कर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था, अतिक्रमण और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में व्यापारियों ने आए दिन सामने आने वाली समस्याओं से एसीपी को अवगत कराया।

एसीपी प्रशांत सिंह ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से किसी भी घटना की स्थिति में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के सामने सड़क अथवा सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण न करने और न होने देने की अपील की, ताकि बाजार में आवागमन सुचारु बना रहे।

बैठक में व्यापारियों की अन्य समस्याओं और बाजार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। एसीपी ने व्यापारियों को उनकी समस्याओं के समाधान और सुरक्षा व्यवस्था में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान थाना प्रभारी फूलपुर अजय वर्मा, व्यापार मंडल संरक्षक भानु प्रकाश सेठ, अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सोनू सेठ, सचिव ऋषभ अग्रहरि, राजकुमार गुप्ता राजू, किसमिस सेठ, अशोक सेठ, रमेश सेठ, संतोष सेठ, छोटू व्यापारी, दीपक बाबा, मनोज जायसवाल, ओमान मौर्य, विकी गौंड सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल