Follow us on

Home » क्राइम » अतिक्रमण, यातायात जाम और अव्यवस्था के विरुद्ध वाराणसी पुलिस का ऐतिहासिक सघन अभियान

अतिक्रमण, यातायात जाम और अव्यवस्था के विरुद्ध वाराणसी पुलिस का ऐतिहासिक सघन अभियान

Share this post:

वाराणसी। धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी काशी को सुव्यवस्थित व सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने अतिक्रमण, यातायात अवरोध और सार्वजनिक अव्यवस्था के विरुद्ध विशेष सघन अभियान चलाया। यह अभियान 23 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय के निर्देशन में शहर के सभी जोनों में एक साथ संचालित हुआ।अभियान के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र, प्रमुख घाटों को जाने वाले मार्ग, नदेसर क्षेत्र, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने, रोडवेज, प्रमुख बाजारों, चौराहों व मुख्य सड़कों पर सख्त कार्रवाई की गई। सड़कों व फुटपाथों से अनधिकृत वाहन, ठेले-खोमचे, अस्थायी दुकानें और निर्माण सामग्री हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालान व सीज की कार्रवाई हुई तथा वन-वे, डायवर्जन और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त कर पैदल यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, पिकेट ड्यूटी और फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई गई। अभियान में 96 टीमों ने 98 स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 34 पुलिस एक्ट के तहत 183, 292 बीएनएस में 137 मामले दर्ज किए। अतिक्रमण से जुड़े 15 अभियोग पंजीकृत हुए तथा 98 वाहनों से लगभग 1.84 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और पुनः अतिक्रमण या यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन, व्यापारियों और वाहन चालकों से नियमों के पालन व सहयोग की अपील की गई है, ताकि काशी को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम यातायात युक्त बनाया जा सके।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x