Follow us on

Home » ब रे का » अंतर-रेलवे कुश्ती में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

अंतर-रेलवे कुश्ती में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कुश्ती केंद्र में चल रही 67वीं पुरुष अखिल भारतीय अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता-2026-27 के दूसरे दिन अखाड़े में पहलवानों ने ताकत, तकनीक और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फ्रीस्टाइल के 65, 86 व 125 किग्रा तथा ग्रीको-रोमन के 60, 67, 77 व 97 किग्रा भार वर्गों में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई।

फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा में वेस्टर्न रेलवे के अजय, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के नीरज, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के उदित और बरेका के दीपांशु ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। 86 किग्रा में रेलवे कोच फैक्टरी के संजीव, बरेका के सचिन गिरी, वेस्टर्न रेलवे के परमीत और नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के सचिन ने अंतिम चार में प्रवेश किया। 125 किग्रा में नॉर्दर्न रेलवे के अनिरुद्ध, सेंट्रल रेलवे के महेंद्र गाई, वेस्टर्न रेलवे के अमन राठी और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के जोंटी कुमार सेमीफाइनल में पहुंचे।

ग्रीको-रोमन के 60 किग्रा में पूर्वोत्तर रेलवे के मनीष और नॉर्दर्न रेलवे के सूरज ने जगह बनाई। 67 किग्रा में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के विकास, वेस्टर्न रेलवे के सचिन, सेंट्रल रेलवे के विक्रम कुर्द और अनिल अंतिम चार में पहुंचे। 77 किग्रा में बरेका के सागर ठाकरान, ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अमित, नॉर्दर्न रेलवे के विकास और वेस्टर्न रेलवे के सचिन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

97 किग्रा में पूर्वोत्तर रेलवे के वीरेश कुंडु, वेस्टर्न रेलवे के नितेश कुमार, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के रवि और सेंट्रल रेलवे के विनोद गोरे ने अंतिम चार में जगह बनाई।

दूसरे दिन मुकाबलों में पहलवानों ने खेल भावना के साथ शानदार दांव-पेंच दिखाए। कई मुकाबले अंतिम क्षण तक रोमांचक बने रहे। मेजबान बरेका के पहलवानों के मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में राजीव तोमर, संदीप यादव, पप्पू यादव और कृपा शंकर बिश्नोई जैसे अनुभवी पहलवानों की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल