Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता में आशीष पाण्डेय एवं सुरभि सिंह यादव चयनित

प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता में आशीष पाण्डेय एवं सुरभि सिंह यादव चयनित

Share this post:

वाराणसी। देश में पहली बार आयोजित होने जा रही प्रतिष्ठित प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता में वाराणसी के दो प्रतिभाशाली योगासन प्रतिनिधियों का चयन होने से जनपद गौरवान्वित हुआ है। गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईका एरिना स्टेडियम में आगामी 4 से 8 जून तक आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व के लगभग 75 देशों के हजारों योगासन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में भारत सहित विभिन्न देशों के टेक्निकल ऑफिशियल, निर्णायक एवं विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता भी सुनिश्चित हुई है।

इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद के जाने-माने राष्ट्रीय योगासन जज एवं जिला योगासन खेल संघ के सचिव आशीष पाण्डेय तथा सुरभि सिंह यादव का लाइजनिंग डेवलपमेंट ऑफिसर (LDO) के रूप में चयन किया गया है। दोनों प्रतिनिधि प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न देशों से आने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण, समन्वय और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

प्रतियोगिता में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योग ऋषि स्वामी रामदेव तथा केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया सहित देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के आगमन की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को लेकर देशभर के योगासन खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

वर्ल्ड योगासन एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस अवसर पर डॉ. जयदीप आर्य तथा उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक ने चयनित सभी एलडीओ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x