वाराणसी। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर कृष्ण मोहन अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल एवं उनके परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और वामन चरित्र प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे।
कथावाचक संजय शास्त्री ने जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य प्रसंग का वर्णन किया, पूरा कथा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया।
वहीं वामन अवतार प्रसंग में भगवान विष्णु की दिव्य लीला और राजा बलि की दानवीरता का मार्मिक वर्णन सुन उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पीले परिधानों में सजे भक्तों ने ढोल-नगाड़ों एवं बधाई गीतों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में जेएसके कृष्ण मोहन अग्रवाल, मदन मोहन अग्रवाल, रितु अग्रवाल, ममता अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, पूजा गौरव गुप्ता, कंचन भट्टाचार्य, वर्षा केशरी, मनोज अग्रवाल, डॉ. वीरेन्द्र केशरवानी, कृष्णा चौधरी, प्रियाली घोष, गरिमा टकसाली, उषा जैन, डॉ. ए.के. कौशिक, मोहित कौशिक, अनिल केशरी, मुरली गोपाल अग्रवाल, अरविंद जैन, संजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्रीकांत शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।









