Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी में आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर डॉ. कल्किराम महाराज बने ‘जगतगुरु’

काशी में आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर डॉ. कल्किराम महाराज बने ‘जगतगुरु’

Share this post:

वाराणसी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर काशी के अस्सी घाट पर आयोजित भव्य मां गंगा प्राकट्य महोत्सव में महाराष्ट्र के आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर एवं हिंदू जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कल्किराम महाराज जी को ‘जगतगुरु’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। श्रीकुल पीठाधीश्वर श्री श्री डॉ. सचिंद्रनाथ जी महाराज ने उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान कर यह सम्मान दिया।

डॉ. कल्किराम महाराज पिछले कई वर्षों से देशभर में सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार तथा हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से “हिंदू जोड़ो यात्रा” का संचालन कर रहे हैं। वे आदिनाथ यूनिवर्सल पीस, थाईलैंड के संस्थापक भी हैं। समारोह में उन्होंने घोषणा की कि थाईलैंड में पहली बार भव्य महाकुंभ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो 31 अक्टूबर 2026 से 24 जुलाई 2028 तक चलेगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उद्देश्य विश्वभर में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना होगा।

इस अवसर पर डॉ. कल्किराम महाराज ने श्रीकुल पीठाधीश्वर डॉ. सचिंद्रनाथ महाराज को थाईलैंड महाकुंभ महोत्सव का अंतरराष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किए जाने की घोषणा की। साथ ही काशी के सुप्रसिद्ध कथावाचक, ज्योतिष एवं वास्तुविद पं. प्रकाश मिश्र तथा सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के प्रदेश अध्यक्ष पं. अभिषेक द्विवेदी को भी समन्वयक बनाया गया।

कार्यक्रम में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के स्वामी मुक्तानंद पुरी जी महाराज, उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’, कर्नाटक बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रविंद्र नाथ मिश्रा, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री शैलेश वर्मा, विशालाक्षी मंदिर के महंत पं. राजनाथ तिवारी, काल भैरव मंदिर के महंत पं. वीरेंद्र कुमार मिश्रा, भजन गायक पं. राकेश तिवारी, लोक गायिका रंजना राय, ब्रह्मराष्टकम विश्व महासंघ न्यास काशी के वैभव मिश्रा, समाजसेविका सुषमा शुक्ला, रंजना पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x