Follow us on

Home » ब रे का » नुक्कड़ नाटक से गूंजा पर्यावरण बचाने का संदेश, बरेका का जनजागरण अभियान तेज

नुक्कड़ नाटक से गूंजा पर्यावरण बचाने का संदेश, बरेका का जनजागरण अभियान तेज

Share this post:

वाराणसी। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में “विश्व पर्यावरण दिवस-2026” अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के नेतृत्व में 15 मई से 5 जून 2026 तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण, जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

इसी क्रम में मंगलवार को बरेका स्थित जलालीपट्टी मार्केट में “हम सबकी जिम्मेदारी” विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। बरेका नाट्य दल द्वारा प्रस्तुत नाटक ने जीवंत अभिनय, प्रभावशाली संवाद और सामाजिक संदेशों के माध्यम से उपस्थित नागरिकों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

नाटक के जरिए कलाकारों ने जल एवं ऊर्जा संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण, प्लास्टिक के कम उपयोग तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण सुरक्षा के संदेश की सराहना की।

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/पीओएच राजेश कुमार, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नुक्कड़ नाटक का निर्देशन सुधाकर मनी ने किया। कलाकारों में आलोक कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, सुशील कुमार त्रिपाठी, मुकेश कुमार दुबे, अविनाश कुमार सिंह, शरद कुमार श्रीवास्तव, बहादुर प्रसाद एवं अमिताभ प्रथम कुमार ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x