Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भीषण गर्मी के बीच लगाया गया निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर

भीषण गर्मी के बीच लगाया गया निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर

Share this post:

वाराणसी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे हीटवेव के खतरे को देखते हुए सामाजिक संस्था प्रबुद्धजन काशी न्यास एवं गौतम होमियो हाल के संयुक्त तत्वावधान में पहाड़िया फल मंडी तथा यातायात पुलिस लाइन में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में फल विक्रेताओं, श्रमिकों, राहगीरों और यातायात पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परामर्श लिया तथा लू से बचाव संबंधी दवाएं प्राप्त कीं।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह गौतम ने कहा कि भीषण गर्मी के मौजूदा दौर में समाज के कमजोर, श्रमिक एवं खुले वातावरण में कार्य करने वाले वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संस्था आगे भी स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार संचालित करती रहेगी।

शिविर के दौरान लोगों को लू से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। स्वयंसेवकों ने लोगों को अधिक पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर ढंकने तथा शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी।

कार्यक्रम में किशोर कपूर, देव कुमार ‘राजू’, रितेश श्रीवास्तव, विवेक कपूर, आंशिका सिंह एवं अवनीश सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने दवा वितरण, स्वास्थ्य परामर्श और शिविर संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x