एम. नसीम
————————–
काशी। धूप और लू के थपेड़े से फिलहाल सप्ताह भर तक छुटकारा नहीं मिल सकता है। अलबत्ता मौसम की तल्खी में और इजाफा हो सकता है। यही नहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस क्रास कर सकता है। फिलहाल मानसून से पहले बारिश की कोई संभावना तो नही है। लेकिन, यदि इस बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया तो बारिश हो सकती है।

सूर्योदय के बाद ही उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया। पूर्वाह्न से लेकर शाम तक गर्म हवाओं के थपेड़े के आगे लोग बेबस रहे । आलम यह रहा कि 24 घंटे में दो डिग्री तापमान चढ गया। फिलहाल यह स्थिति तो शनिवार को रही । आगे मौसम और भी हिट होने का अंदेशा है। मौसम विभाग की माने तो आगामी सप्ताह के अंत तक तापमान 45 डिग्री क्रास कर सकता है। गर्मी की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा । आम दिनों की अपेक्षा शनिवार को दोपहर सङकें भी वाहनों के दबाव से मुक्त रही। आवश्यक कार्य से ही लोग आवागमन करते रहे। शाम ढलने के बाद थोडी राहत मिली। यह सिलसिला निर्बाध सप्ताह भर तक चलेगा। एक-दो दिन ऐसा भी हो सकता है जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस क्रास कर सकता है। यदि पश्चिम विक्षोभ प्रभावी हो गया तो थोङी राहत मिल सकती है। लेकिन विभागीय पूर्वानुमान में ऐसी कोई संभावना नही जताई गई है। इधर, केंद्रीय मौसम विभान का पूर्वानुमान तसल्ली देने वाला है। गुजरे साल की तरह इस बार भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। भारत में दो छोर यानी केरल और बंगाल की खाड़ी से मानसून का प्रवेश होता है। केरलिया मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह पूर्व दस्तक दे सकते हैं।
————————
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
दिन तापमान डि ۔ से ۔
रविवार 43
सोमवार 44
मंगलवार 42
बुधवार 43
गुरुवार 44
शनिवार 44
रविवार 45









